Posts

Showing posts from April, 2020

karona se jang

करोना  से जंग मत  करो इतना  करोना  करोना कि  करोना  कहे  तुझे  है  होना माना समस्या  है  गंभीर मगर  मत करो  मन  को  अधीर इतनी  भी  मत  सुनो  खबरें कि नींद  में  भी  आए   नज़र  कब्रें सफाई  का  तुम करो  प्रयास ये नहीं आएगा  तुम्हारे  पास ईशवर  में  तुम लगाओ  ध्यान उसको रहता सबका ध्यान घर में रहकर प्रभु भजन करो सबके लिए  फ़रियाद  करो परिवार  के संग  बैठो  आज खोलो  दिल के अनकहे  राज़ सूखा प्यार  जगाओ  ज़रा दिखाओ  दिल  वो ममता  भरा वक़्त की कमी  से  जो मुरझा  गए उन  रिश्तो  को  फिर खिलाओ  ज़रा