Posts

Aaj ke Hindustani

हम  हैं  आज  के  हिंदुस्तानी हम  हैं  आज  के  हिंदुस्तानी  प्यारा हमे  हमारा भारत  हिंदी को हम भूल रहें  है  अंग्रेजी में हमारी  महारत  संख्या कोई  जो  हिंदी में  पूछे  समझ हम नहीं पाते हैं  उसकी फिर अंग्रेजी पूछकर  पूरी  बात समझाते  हैं  अंग्रेजी की दौड़  में बढ़कर  हिंदी  हमारी   पिछड़ गई  कामयाबी तो मिली मगर  विरासत हाथ से खिसक  गई  दादा  दादी की कहानी  में  पहले  कभी   मिल जाती  थी  विलायत  जब से  पहुंचे  हैं   अब  बाई  भी इंग्लिश  गाती है  जागो  अभी सम्भालो  अभी  निकला  वक़्त  ना  आएगा कभी  स्वरचित  दिलप्रीत "दीपाली" मोहाली   

pyari hindi

  प्यारी हिंदी   हम है  हिंदुस्तानी   हिंदी हमारी मातृभाषा  प्यार मौसी  से हो कितना भी  माँ  का स्थान  कभी नहीं पाता  हिंदी का सम्मान   करो  इसका  सदा  गुणगान  करो  सभी भाषाओ  को सीखो    मगर इसका  ऊंचा  स्थान  रखो स्कूल  दफ्तर  में  जो ना  बोल सको  परिवार  संग बतियाओ  तुम  बाहर  हिंदी  ले जा  न  सको  तो भीतर  अंग्रेजी   न  लाओ  तुम    अपनी  विरासत  जो  भूल  गए  तो  कोनसा  विकास  फिर होगा  अपनी  पहचान ही खो दी  अगर  देश का मान  फिर  क्या होगा  हमसे  देश  और देश  में  हम हैं  हिंदी  हमारी  महानतम  है  स्वरचित  दिलप्रीत "दीपाली" मोहाली से    

dil ne kaha

 दिल ने कहा ये  क्यों किया ,माँ  ने कहा वो क्यों किया , पा  ने कहा ये क्यों किया, भाई ने कहा वो क्यों किया, ताई  ने कहा दिल ने कहा , क्या तुमने कुछ किया ? जो मैंने  कहा इसका कहा ,उसका कहा सब याद रहा , मेरा कहा सब भूल गई माना  रिश्ता उनसे था करीब का मगर मुझसे क्यों दूर हो गई जीवन में खुश  जो ना रहोगी किसी और को खुशी क्या दोगी दुनिया में कामयाब हो भी गई  तो मन का सुकून कहां पाओगी दूसरे से प्यार जो मांगती हो  खुद से  भी प्यार करो   कभी दुनिया  की नज़र  में उठने से पहले खुद की नज़र में उठो अभी दुनिया की फितरत रहेगी  कमियां  गिनने की  रखो हिम्मत ना थमने की इतने गुण  है तुम में  जितने तुम नहीं जानती हो कमियों को इतना देखती हो कि  अपनी शक्ति को  नहीं पहचानती हो दीपाली कहे , आज वक़्त आ गया है दिल की सुनने का सब कुछ भूलकर  नई मंजिले  बुनने का

maine sach kahna chod diya

मैंने सच कहना छोड़  दिया मैं  झूठ नहीं बोलती मैंने सच कहना छोड़ दिया लोगो की कड़वी बातों ने दिल कुछ इस कदर  तोड़ दिया कि  मैंने सच कहना छोड़ दिया सच कहते  कहते  ही कितनों ने  मुँह मोड़ लिया इसीलिए मैंने  सच कहना ही छोड़ दिया जब सच कहना   मुश्किल  हुआ मैंने ख़ामोशी को  ओड़  लिया मगर मेरी ख़ामोशी ने मुझको अंदर ही अंदर  तोड़ दिया तकलीफ जब हद से बढ़ने लगी मैंने  रुख खुदा की ओर  किया खुद को जग से तोड़ा और  प्रभु के  संग जोड़ लिया सच कहती  हूँ  मैने  अब सच कहना छोड़ दिया

karona se bachav

करोना  से  बचाव सामाजिक दुरी का तुम रखो  ख्याल फ़ोन पर ही पूछलो ना सबके हाल  हाथों  को   तुम  रखना  साफ़ करोना  नहीं  करता  किसी  को माफ़ यूँ  ही  बाहर ना  टहलो  तुम थोड़ा  सा और सहलो  तुम बाहर  जब भी निकलो  कभी मुँह पर  मास्क  लगालो सभी  मुश्किल  वक़्त आया  है इसे निकल जाना  है हमे  बस  थोड़ा  सब्र  और दिखाना है

Mai Zimmedar hu

मै ज़िम्मेदार हूँ आंसू अपने दिखाकर  ,चैन  उनका  खो  नहीं  सकता मै ज़िम्मेदार हूँ  , मै  रो  नहीं  सकता अपनी ख़ुशी के लालच में ,दुख  किसी को दे नहीं  सकता ज़िम्मेदार हूँ,   मै  रो  भी  नहीं  सकता मैंने  ज़िम्मेदारी  ली  है जिनकी , उनको  यूँ  मैं  खो नहीं सकता मैं  ज़िम्मेदार  हूँ , मैं सो  नहीं सकता ज़ि म्मेदार होना ,जी का जाल है हर  कोई  कष्ट   में  तुम्हे ,देता  डाल  है ज़िन्दगी तो जीता  है  वो, जो बेख़याल  है पर  आदत  से मजबुर  मैं ,बेपरवाह  हो नहीं सकता इसीलिए  खुश हो नहीं  सकता किसी  को  कुछ  कह भी  दूँ तब भी दिल  मेरा  करहाता  है बात मेरी सही है फिर भी  किसी  को चुभ जाती  है फिर  वो अपनी दलीलों  से दिल मेरा दुखाता  है मुझको गलत और खुद को सही बताता है जज़्बातो  की इस  उथल  पुथल में मै  तो चैन से सो  नहीं सकता क्या करू  मैं  तो  रो भी नहीं  सकता 

TERA SATH (HINGLISH VERSION)

TERA  SATH ZINDAGI KI RAHO  ME TERA SATH CHAHIYE HATHO  MEI BAS TERA HATH CHAHIYE VADA  HAI  DGA NA  DENGE TUMHE BAS PYAAR BHARI  IK MULAKAAT CHAHIYE AAJ TAK KHUD KO SAMBHALA HAI BAHUT UNCHE NEECHE RAHON SE  NIKALA HAI BAHUT AAB FISALNE KO KOI TOH YAAR CHAHIYE MUJHE BAS TUMHARA BAS PYAAR CHAHIYE YUN TOH CHAL SKTA HU  AKELA BHI MAGAR HAR EK   KO   KOI  GHAR  PARIVAAR  CHAHIYE HAR  EK  KO  THODA   SA PYAAR   CHAHIYE MUJHE BAS TERA AUR TERA SATH CHAHIYE