Posts

Showing posts from September, 2020

Aaj ke Hindustani

हम  हैं  आज  के  हिंदुस्तानी हम  हैं  आज  के  हिंदुस्तानी  प्यारा हमे  हमारा भारत  हिंदी को हम भूल रहें  है  अंग्रेजी में हमारी  महारत  संख्या कोई  जो  हिंदी में  पूछे  समझ हम नहीं पाते हैं  उसकी फिर अंग्रेजी पूछकर  पूरी  बात समझाते  हैं  अंग्रेजी की दौड़  में बढ़कर  हिंदी  हमारी   पिछड़ गई  कामयाबी तो मिली मगर  विरासत हाथ से खिसक  गई  दादा  दादी की कहानी  में  पहले  कभी   मिल जाती  थी  विलायत  जब से  पहुंचे  हैं   अब  बाई  भी इंग्लिश  गाती है  जागो  अभी सम्भालो  अभी  निकला  वक़्त  ना  आएगा कभी  स्वरचित  दिलप्रीत "दीपाली" मोहाली   

pyari hindi

  प्यारी हिंदी   हम है  हिंदुस्तानी   हिंदी हमारी मातृभाषा  प्यार मौसी  से हो कितना भी  माँ  का स्थान  कभी नहीं पाता  हिंदी का सम्मान   करो  इसका  सदा  गुणगान  करो  सभी भाषाओ  को सीखो    मगर इसका  ऊंचा  स्थान  रखो स्कूल  दफ्तर  में  जो ना  बोल सको  परिवार  संग बतियाओ  तुम  बाहर  हिंदी  ले जा  न  सको  तो भीतर  अंग्रेजी   न  लाओ  तुम    अपनी  विरासत  जो  भूल  गए  तो  कोनसा  विकास  फिर होगा  अपनी  पहचान ही खो दी  अगर  देश का मान  फिर  क्या होगा  हमसे  देश  और देश  में  हम हैं  हिंदी  हमारी  महानतम  है  स्वरचित  दिलप्रीत "दीपाली" मोहाली से