Posts

Showing posts from May, 2020

dil ne kaha

 दिल ने कहा ये  क्यों किया ,माँ  ने कहा वो क्यों किया , पा  ने कहा ये क्यों किया, भाई ने कहा वो क्यों किया, ताई  ने कहा दिल ने कहा , क्या तुमने कुछ किया ? जो मैंने  कहा इसका कहा ,उसका कहा सब याद रहा , मेरा कहा सब भूल गई माना  रिश्ता उनसे था करीब का मगर मुझसे क्यों दूर हो गई जीवन में खुश  जो ना रहोगी किसी और को खुशी क्या दोगी दुनिया में कामयाब हो भी गई  तो मन का सुकून कहां पाओगी दूसरे से प्यार जो मांगती हो  खुद से  भी प्यार करो   कभी दुनिया  की नज़र  में उठने से पहले खुद की नज़र में उठो अभी दुनिया की फितरत रहेगी  कमियां  गिनने की  रखो हिम्मत ना थमने की इतने गुण  है तुम में  जितने तुम नहीं जानती हो कमियों को इतना देखती हो कि  अपनी शक्ति को  नहीं पहचानती हो दीपाली कहे , आज वक़्त आ गया है दिल की सुनने का सब कुछ भूलकर  नई मंजिले  बुनने का

maine sach kahna chod diya

मैंने सच कहना छोड़  दिया मैं  झूठ नहीं बोलती मैंने सच कहना छोड़ दिया लोगो की कड़वी बातों ने दिल कुछ इस कदर  तोड़ दिया कि  मैंने सच कहना छोड़ दिया सच कहते  कहते  ही कितनों ने  मुँह मोड़ लिया इसीलिए मैंने  सच कहना ही छोड़ दिया जब सच कहना   मुश्किल  हुआ मैंने ख़ामोशी को  ओड़  लिया मगर मेरी ख़ामोशी ने मुझको अंदर ही अंदर  तोड़ दिया तकलीफ जब हद से बढ़ने लगी मैंने  रुख खुदा की ओर  किया खुद को जग से तोड़ा और  प्रभु के  संग जोड़ लिया सच कहती  हूँ  मैने  अब सच कहना छोड़ दिया

karona se bachav

करोना  से  बचाव सामाजिक दुरी का तुम रखो  ख्याल फ़ोन पर ही पूछलो ना सबके हाल  हाथों  को   तुम  रखना  साफ़ करोना  नहीं  करता  किसी  को माफ़ यूँ  ही  बाहर ना  टहलो  तुम थोड़ा  सा और सहलो  तुम बाहर  जब भी निकलो  कभी मुँह पर  मास्क  लगालो सभी  मुश्किल  वक़्त आया  है इसे निकल जाना  है हमे  बस  थोड़ा  सब्र  और दिखाना है

Mai Zimmedar hu

मै ज़िम्मेदार हूँ आंसू अपने दिखाकर  ,चैन  उनका  खो  नहीं  सकता मै ज़िम्मेदार हूँ  , मै  रो  नहीं  सकता अपनी ख़ुशी के लालच में ,दुख  किसी को दे नहीं  सकता ज़िम्मेदार हूँ,   मै  रो  भी  नहीं  सकता मैंने  ज़िम्मेदारी  ली  है जिनकी , उनको  यूँ  मैं  खो नहीं सकता मैं  ज़िम्मेदार  हूँ , मैं सो  नहीं सकता ज़ि म्मेदार होना ,जी का जाल है हर  कोई  कष्ट   में  तुम्हे ,देता  डाल  है ज़िन्दगी तो जीता  है  वो, जो बेख़याल  है पर  आदत  से मजबुर  मैं ,बेपरवाह  हो नहीं सकता इसीलिए  खुश हो नहीं  सकता किसी  को  कुछ  कह भी  दूँ तब भी दिल  मेरा  करहाता  है बात मेरी सही है फिर भी  किसी  को चुभ जाती  है फिर  वो अपनी दलीलों  से दिल मेरा दुखाता  है मुझको गलत और खुद को सही बताता है जज़्बातो  की इस  उथल  पुथल में मै  तो चैन से सो  नहीं सकता क्या करू  मैं  तो  रो भी नहीं  सकता 

TERA SATH (HINGLISH VERSION)

TERA  SATH ZINDAGI KI RAHO  ME TERA SATH CHAHIYE HATHO  MEI BAS TERA HATH CHAHIYE VADA  HAI  DGA NA  DENGE TUMHE BAS PYAAR BHARI  IK MULAKAAT CHAHIYE AAJ TAK KHUD KO SAMBHALA HAI BAHUT UNCHE NEECHE RAHON SE  NIKALA HAI BAHUT AAB FISALNE KO KOI TOH YAAR CHAHIYE MUJHE BAS TUMHARA BAS PYAAR CHAHIYE YUN TOH CHAL SKTA HU  AKELA BHI MAGAR HAR EK   KO   KOI  GHAR  PARIVAAR  CHAHIYE HAR  EK  KO  THODA   SA PYAAR   CHAHIYE MUJHE BAS TERA AUR TERA SATH CHAHIYE  

Maa

                 माँ  माँ  कड़ी  है  बाप और बच्चों  के बीच बाप की आपत्तियों और बच्चों  की मस्तियों  के बीच  माँ  है वो  प्यार का सागर बाप  का प्यार भी सिमट जाता  है जिसमें जाकर बाप  देता  है सजा  सख्ती दिखाकर मगर रोता  है  सबसे  छुपाकर बेटी की  दोस्त  होती है माँ मगर  बेटे  में बसती  उसकी  जा  (जान ) बाते  बाप  की माँ की जुबानी  निकलती हैं डांट  पड़े  बेटे  को ,आँखे  माँ  की पिघलती हैं बेटी  का  सुपरहीरो  ,उसका बाप  होता है विदा  करके बेटी को,वो सबसे अधिक रोता  है माँ  की तारीफ रहती हमेशा  अधूरी माँ  के बिना  ये दुनिया न हो  सकती  पूरी हर दर्द हमारी ख़ुशी  के लिए जो हसकर सहती  है जिसकी  हर दुआ ,हमारी सलामती की रहती  है माँ  तेरी  उम्र  हो साल हज़ार दुआ यही  निकले  दिल  से  हर  बार आओ  आज सारे  मिलाओ  हाथ रखोगे  सदा  तुम माता (और   पिता ) को साथ अर्ज़  मेरी  है  बस  यही  हाथ जोड़कर ना  जाए  कोई  अपनी  माँ  को  वृद्ध आश्रम छोड़कर HAPPY  MOTHERS DAY LOVE AND RESPECT TO ALL MOTHERS

tera saath

 तेरा साथ ज़िंदगी  की  राहों  में  तेरा साथ  चाहिए हाथों में बस  तेरा  हाथ चाहिए वादा  है  दगा  न देंगे तुम्हें बस  प्यार  भरी   एक  मुलाकात  चाहिए आज तक खुद को संभाला  है बहुत ऊँचे नीचे राहों  से निकाला  है बहुत अब फिसलने  को कोई तो  यार चाहिए मुझे  बस तुम्हारा   बस प्यार चाहिए यूँ  तो चल सक सकता  हुँ    अकेला भी मगर हर  एक  को  कोई  घर  परिवार  चाहिए  हर एक को  थोड़ा सा  प्यार चाहिए मुझे बस  तेरा  और तेरा साथ चाहिए

Pyara Youtube

प्यारा    Youtube  Youtube  प्यारा  दोस्त  हमारा  हर  बात का जवाब  ये  देता सारी   परेशनी  ये  हर लेता  अकेले  हो  तो  कम्पनी   देता हर जानकारी ये है देता अपनों  से दूर हो या रहो  पास चाहे विदेशों  में   तुम कर लो   वास सबके  दिल  को ये है  भाता सबके ये काम है आता अकेले  जो तुम  रह  जाओ  घर  में गाने  लगाओ  और देखलो  फिल्में मन  जो हो जाए कभी उदास हँसी  ठिठोली  भी  रखता पास भक्ति  की  इच्छा  हो  जो  मन  में  उसका  भी  प्रबंध  है इसमें बहुत से  फायदे  है  भई  इसके दादी  माँ  के  ये बताए  नुसखे नई  बहुएँ   जब  बनाए  खाना सिखाए  ये सबको  रिझाना पढ़ना  लिखना  जो  कोई  चाहे दिखाए  तुमको  ये कई  राहें नकरात्मक  जो तुम  हो जाओ  कभी सकरात्मक  कार्यक्रम  देखो तभी इसका  तुम  करो सदुपयोग मनाओ  खुशियाँ ,मस्ती करे  सब लोग