khushi

खुशी

खुशी वो  नहीं  जो  किसी  की मोहताज  हो
खुशी  तो वो है ,जो बस आज है
खुशी  नौकरी  में नहीं
खुशी छोकरी  में  नहीं
खुशी  खाने  में नहीं
खुशी  किसी  के  आने  में नहीं

खुशी  तो बस  संतोष है
कि  जो भी  है ,बस बहुत है

खुशी  वहाँ  है ,जहाँ  कोई  दबाव  नहीं
खुशी वहाँ  है ,जहाँ कोई  घाव  नहीं

खुशी  मिल  जाएगी  तुम्हे
पहले  खुद का सम्मान  करो
दुसरो की  बातें  छोड़ो
खुद की  पहचान करो 

Comments

Popular posts from this blog

bhul ja

beti ka dard

Aaj ke Hindustani