vishvas

विश्वास

विश्वास रख  अपने  खुदा  पर
जिसने  तुझे  बनाया  है
तेरे  अस्तित्व  में  आने  से  पहले  भी,
जिसने तुझे     खिलाया  है
माँ के   पेट  की जटिल  अगनि  से
भी   उसने तुझे बचाया है
आज तक उससे  जो भी माँगा
तूने  सदा  ही पाया  है

सर  पर छत ,पेट  में  दाना
उसने तुझे दिलाया  है
 अपना  रूप  देकर   माँ  को
तुझको दूध पिलाया  है
बाबा  बनकर   उसने  तुझे
चलना भी  सिखलाया  है
विद्या  दी  उसने  तुझको
तेरा  सम्मान  बढ़ाया  है

सुन्दर  काया  पर तेरी
सुन्दर वस्त्र  पहनाया  है
बेअंत  रहम  किए   हैं  तुझ पर
फिर  भी    तूने   उसे बिसराया  है
रहमत  उसकी देखो  फिर भी
तुझको   गले लगाया  है

Comments

Popular posts from this blog

bhul ja

beti ka dard

Aaj ke Hindustani