ankhe

आँखे

बहुत  खूबसूरत  शै  होती  हैं आँखे
खामोशियों  में  भी  बोलती  हैं  आँखे
दिलों  के  राज़  खोलती  हैं आँखे

दिल  में  दर्द  हो तो ,रोती हैं  आँखे
ख़ुशी  में  भी  पलकें  भिगोती  हैं   आँखे
गुस्से  में   लाल  होती  हैं  आँखे
प्यार  में  कमाल  करती  हैं  आँखे
डर  में सिकुड़  जाती  हैं    ये  आँखे
शरमाए  तो ,झुक  जाती  हैं   ये   आँखे

प्यार  में  अक्सर  मचलती  हैं  आँखे
दिल  की  ज़ुबान  बोलती   हैं  आँखे
कोई  कुछ  भी  कहे
सच  बोलती  हैं  आँखे
लबों   के झूठ  की
पोल  खोलती  हैं  आँखे

आँखों  में शर्म
इज़्ज़त  आँखों  में
सूरत का पूरा  असर  आँखों में

प्यार  की शुरुआत  भी  इन आँखों से
प्यार  का इकरार भी इन आँखों से
 इस  दुनिया के रंग  भी इन  आँखों से
ज़िन्दगी  कटी  पतंग  ,बिन आँखों के 

Comments

Popular posts from this blog

bhul ja

beti ka dard

Aaj ke Hindustani