TU DAAL DAAL MAI PAAT PAAT

 तू  डाल  डाल  मैं  पात  पात

एक  इंजीनियर  नौकरी  के  लिए   रहा  था  भटक
भटकते  भटकते  एक  बोर्ड  उसे  दिया  दिखाई
उसको  लगा,लो  हो  गई  कमाई
बोर्ड पे  लिखा  था , तीन सौ  रूपए  में आराम पाओ
नहीं तो  एक  हज़ार   रूपए  घर  ले  जाओ
इंजीनियर  को  बात  आई  रास
जा  पहुंचा  डॉक्टर  के  पास
बोला  डॉक्टर  जी  ,नहीं  आ   रहा  मुझे  कोई  सवाद
डॉक्टर  ने  नर्स  बुलाई , बाईस   नंबर  दवाई  पिलवाई
इंजीनियर  बोला "मुझे  आपने पेट्रोल  पिलाया"
डॉक्टर  बोला "मुबारक हो! स्वाद तुम्हे  आया  "
मेरे  तीन सौ  रूपए  निकालो  भाया
इंजीनियर  को गुस्सा  आया ,कुछ बिना कमाए  घाटा  खाया
दो  दिन  बाद दोबारा  आया ,
बोला  यादाशत  हुई  कमज़ोर
डॉक्टर  ने नर्स बुलाई  इस  ओर
और  कहा  बाईस  नंबर  दवा  निकालो
चार  बूंद इनके  मुँह में  डालो
इंजीनियर  बोला बाईस  नंबर  तो  जुबान के  स्वाद  के लिए  थी  खाई
डॉक्टर  बोला  बहुत  बहुत बधाई,तुम्हारी  यादाशत  लौट  आई
लाओ  मेरे  तीन सौ  रूपए  भाई
इंजीनियर  भी कहाँ   था  हार  मान रहा   था
नई  कहानी  बना  कर  बार बार  आ  रहा  था
तीसरी  बार  फिर  वो  आया
बोला  नज़र हुई  कमज़ोर  , पूरा  साफ़  दिखता  नहीं
डॉक्टर  बोलै "इसका  इलाज  मेरे  पास  नहीं
ये  लो  अपने एक  हज़ार  रूपए  का  नोट
इंजीनियर  बोला  ये तो है पांच सौ   रूपए  का  नोट
डॉक्टर  बोला  नज़र  में  तुम्हारी  नहीं  कोई  खोट
लाओ  तीन  सौ-सौ  के  कड़कते  नोट
अब  बताओ  आप  सब , हुए  या  नहीं  ख़ुशी  से  लोट पोट







Comments

Popular posts from this blog

beti ka dard

Mera parichey

Mai badal jaunga