Maa

                 माँ 
माँ  कड़ी  है  बाप और बच्चों  के बीच
बाप की आपत्तियों और बच्चों  की मस्तियों  के बीच
 माँ  है वो  प्यार का सागर
बाप  का प्यार भी सिमट जाता  है जिसमें जाकर
बाप  देता  है सजा  सख्ती दिखाकर
मगर रोता  है  सबसे  छुपाकर
बेटी की  दोस्त  होती है माँ
मगर  बेटे  में बसती  उसकी  जा  (जान )
बाते  बाप  की माँ की जुबानी  निकलती हैं
डांट  पड़े  बेटे  को ,आँखे  माँ  की पिघलती हैं
बेटी  का  सुपरहीरो  ,उसका बाप  होता है
विदा  करके बेटी को,वो सबसे अधिक रोता  है
माँ  की तारीफ रहती हमेशा  अधूरी
माँ  के बिना  ये दुनिया न हो  सकती  पूरी
हर दर्द हमारी ख़ुशी  के लिए जो हसकर सहती  है
जिसकी  हर दुआ ,हमारी सलामती की रहती  है
माँ  तेरी  उम्र  हो साल हज़ार
दुआ यही  निकले  दिल  से  हर  बार
आओ  आज सारे  मिलाओ  हाथ
रखोगे  सदा  तुम माता (और   पिता ) को साथ
अर्ज़  मेरी  है  बस  यही  हाथ जोड़कर
ना  जाए  कोई  अपनी  माँ  को  वृद्ध आश्रम छोड़कर

HAPPY  MOTHERS DAY
LOVE AND RESPECT TO ALL MOTHERS


Comments