sann 1990 vala pyar

 सन  1990  वाला  प्यार

मै  जी  रही  हूँ  2018  में
पर  1990  वाला  प्यार  चाहिए
मुझे  जरुरत  नहीं है तोहफों  की
बस  समझने  वाला    एक  दिलदार  चाहिए
मै  खाब  नहीं  रखती  महलों  के
पर  रहने  को  घरबार   चाहिए
मुझे  भूख नहीं है  तन  की
बस  दोस्त    एक  वफादार  चाहिए
जो मेरी   भावनाओ  का  सम्मान  करे
गुणों  का  कोई  धनवान  चाहिए
मैं  पूजा  करू  जिस देवता  की
क़ोई  ऐसा  महान  इंसान  चाहिए
मेरी  भूलों  को हँस  के  सुधारा  करे
समझे  आँखे  क्या  इशारा  करे
ख़ामोशी  भी  मेरी  पढ़लेगा  वो
गम  को  खुशी  में  बदलदेगा   वो

बस  ऐसा  ही एक  दिलदार  चाहिए
मुझे 1990  वाला  प्यार  चाहिए




Comments

  1. The author has very well described the expectations of a girl from her life partner

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

beti ka dard

Mera parichey

Mai badal jaunga