karona se jang

करोना  से जंग
मत  करो इतना  करोना  करोना
कि  करोना  कहे  तुझे  है  होना
माना समस्या  है  गंभीर
मगर  मत करो  मन  को  अधीर
इतनी  भी  मत  सुनो  खबरें
कि नींद  में  भी  आए   नज़र  कब्रें

सफाई  का  तुम करो  प्रयास
ये नहीं आएगा  तुम्हारे  पास
ईशवर  में  तुम लगाओ  ध्यान
उसको रहता सबका ध्यान
घर में रहकर प्रभु भजन करो
सबके लिए  फ़रियाद  करो

परिवार  के संग  बैठो  आज
खोलो  दिल के अनकहे  राज़
सूखा प्यार  जगाओ  ज़रा
दिखाओ  दिल  वो ममता  भरा
वक़्त की कमी  से  जो मुरझा  गए
उन  रिश्तो  को  फिर खिलाओ  ज़रा






Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

bhul ja

beti ka dard

Aaj ke Hindustani