Pyara Youtube

प्यारा   Youtube 

Youtube  प्यारा 
दोस्त  हमारा 
हर  बात का जवाब  ये  देता
सारी   परेशनी  ये  हर लेता 
अकेले  हो  तो  कम्पनी   देता
हर जानकारी ये है देता

अपनों  से दूर हो या रहो  पास
चाहे विदेशों  में   तुम कर लो   वास
सबके  दिल  को ये है  भाता
सबके ये काम है आता

अकेले  जो तुम  रह  जाओ  घर  में
गाने  लगाओ  और देखलो  फिल्में
मन  जो हो जाए कभी उदास
हँसी  ठिठोली  भी  रखता पास
भक्ति  की  इच्छा  हो  जो  मन  में 
उसका  भी  प्रबंध  है इसमें

बहुत से  फायदे  है  भई  इसके
दादी  माँ  के  ये बताए  नुसखे
नई  बहुएँ   जब  बनाए  खाना
सिखाए  ये सबको  रिझाना
पढ़ना  लिखना  जो  कोई  चाहे
दिखाए  तुमको  ये कई  राहें
नकरात्मक  जो तुम  हो जाओ  कभी
सकरात्मक  कार्यक्रम  देखो तभी

इसका  तुम  करो सदुपयोग
मनाओ  खुशियाँ ,मस्ती करे  सब लोग 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

beti ka dard

Mera parichey

Mai badal jaunga